ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के शख्स ने श्मशान घाट में मनाया जन्मदिन, काटा केक-परोसी गई बिरयानी

महाराष्ट्र के ठाणे से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर श्मशाम में पार्टी दी। पार्टी में पहुंचने वाले लोगों को बाकायदा बिरयानी और केक परोसा गया। श्मशाम में बर्थ-डे पार्टी मनाने के लिए 100 से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, मामला ठाणे के कल्याण शहर का है। यहां रहने वाले 54 वर्षीय गौतम रतन मोरे ने अपने जन्मदिन पर इस तरह का अजीबोगरीब आयोजन किया। मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन पर 40 से अधिक महिलाओं व बच्चों समेत करीब 100 लोग शामिल हुए थे।

अंधविश्वास के खिलाफ किया ऐसा आयोजन
मोरे ने बताया कि उन्हें इस तरह के आयोजन की प्रेरणा सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल व नरेंद्र दाभोलकर से मिली। दोनों ने काला जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया है। मोरे ने कहा, वह भी लोगों को संदेश देना चाहते थे कि श्मशाम घाटों व ऐसी जगहों पर भूत-प्रेत मौजूद नहीं होते हैं। उन्होंने यह पार्टी मोहने श्मशाम घाट पर 19 नवंबर को पार्टी का आयोजन किया था।

Related Articles

Back to top button