ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर..

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। इस सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड की टीम वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इसका फायदा न्यूजीलैंड को मिला है और कीवी टीम वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत के पास भी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने का मौका बन गया है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल कर पहला स्थान हासिल कर सकती है।

वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों मैच जीतने होंगे। दो मैच जीतने पर भारत और इंग्लैंड के अंक बराबर होंगे, लेकिन रेटिंग प्वाइंट की गणना में भारतीय टीम पीछे रह जाएगी और दूसरे स्थान पर रहेगी। भारत अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीत जाता है तो भारत और इंग्लैंड के पास 113 अंक होंगे। इस स्थिति में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहेगी। वहीं, तीनों मैच जीतने पर भारत 116 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले, इंग्लैंड 119 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर था। इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड से पांच अंक आगे थी। हालांकि, लगातार तीन हार के परिणामस्वरूप उन्हें छह अंक गंवाने पड़े। सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के पास 113 अंक हैं, जबकि न्यूजीलैंड के पास 114 अंक हैं।

ऑस्ट्रेलिया के शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला। यह टीम एक स्थान की छलांग के साथ 112 रेटिंग अंक हासिल कर चुकी है और रैंकिंग में फिलहाल चौथे स्थान पर है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हटाकर चौथा स्थान हासिल किया। पाकिस्तान के पास 107 अंक हैं। वहीं, भारत 112 रेटिंग अंक और कुल मिलाकर 3802 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया 112 अंक और 3572 रेटिंद अंक के साथ चौथे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button