ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी आज करेंगे टंट्या मामा समाधि स्थल के दर्शन

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी 14 किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं। यात्रा में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को ज्यादा लोग शामिल हुए। मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान के नेता भी राहुल के साथ चल रहे हैं। यात्रा खंडवा जिले के रुस्तमपुर गांव में टी ब्रेक के बाद आगे बढ़ी। कुछ देर में राहुल गांधी जननायक टंट्या भील के समाधि स्थल पहुंचेंगे। यहां वे उनका स्मरण करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। सभास्थल पर तीखी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में आदिवासी मौजूद हैं। यहां कोई मंच या डोम नहीं बनाया गया है। राहुल जनसभा के बाद डूल्हार फांटा पर यात्रा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा का बाकी काफिला डूल्हार फांटा की ओर जा रहा है। यहां गुरुद्वारा में लंच ब्रेक होगा। डूल्हार फांटा से यात्रा छैगांव माखन के लिए चलेगी, वहां नुक्कड़ सभा के बाद दूसरे दिन का सफर खत्म होगा। रात्रि विश्राम खरगोन जिले के खेरदा में होगा। राहुल के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हैं। आज यात्रा का 78वां दिन है। प्रियंका पहली बार यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार भी यात्रा में साथ हैं। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं। गुरुवार को यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर के बोदरली गांव से हुई थी। यात्रा 12 दिन में 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी। राहुल गांधी कल यानी शुक्रवार, 25 नवंबर को शाम 6:30 बजे ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की आरती, ओंकारेश्वर के दर्शन और आराधना करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button