ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कांग्रेस ने कर्नाटक में मतदाता डेटा चोरी की शिकायत चुनाव आयोग से की

नई दिल्ली| कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर मतदाताओं के डाटा की चोरी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस ने बुधवार को निर्वाचन आयोग से मिलकर मांग की है कि कर्नाटक में मतदाताओं का डेटा चोरी करने के घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और एमबी पाटिल सहित अन्य नेता मौजूद थे।

कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक में चिलूम ट्रस्ट के लिए काम करने वाले निजी लोगों को फर्जी पहचान पत्र दिए गए, जिसमें उन लोगों ने खुद को बेंगलुरु महानगर पालिका का अधिकारी बताकर मतदाताओं की निजी जानकारी जुटाई और मतदाताओं का डेटा चोरी किया गया। रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा की कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में वोट चोरी करने का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक निजी संस्था के 8-10 हजार कर्मचारियों के माध्यम से मतदाताओं का डेटा चोरी करके एक निजी ऐप में डाल दिया गया। वहीं निजी ट्रस्ट के अधिकारियों को सरकारी अधिकारी बताकर मतदाताओं का डेटा चोरी कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आनन फानन में 27 लाख वोटर जोड़ दिए गए और 11 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि कर्नाटक में मतदाता सूची की जांच करेंगे और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button