ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही बिजली कंपनी

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को उनकी माँग पर ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराई जा रही है और प्रतिमाह उपभोक्ताओं को इसका प्रमाण-पत्र भी दिया जा रहा है।मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने चालू वर्ष में उपभोक्ताओं की माँग पर उन्हें ग्रीन एनर्जी प्रदान करने के लिए टैरिफ में प्रावधान किया है। इसी तारतम्य में कंपनी द्वारा औद्योगिक विकास केन्द्र मालनपुर में मेसर्स मांडलेज फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उनकी माँग पर ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराई जा रही है।ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देकर कार्बन फुटप्रिंट कम करने के उद्देश्य से औद्योगिक संस्थानों द्वारा ग्रीन एनर्जी की माँग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी तारतम्य में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी माँग के अनुरूप ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित कर रही है। म.प्र. विद्युत नियामक आयोग के टेरिफ प्रावधान से एक ओर जहाँ ग्रीन एनर्जी उपलब्ध कराई जा रही है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण की दृष्टि से कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा रहा है तथा उपभोक्ता को इससे लाभ हो रहा है।

Related Articles

Back to top button