ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

चीन में फॉक्सकॉन की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री में कर्मचारियों का हिंसक विरोध प्रदर्शन

हांगकांग| चीन में फॉक्सकॉन की सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री में हिंसक विरोध प्रदर्शन होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन के कर्मचारियों ने कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान काम किया। मगर कंपनी उन्हें बोनस का भुगतान देरी से करना चाहती है, इसलिए कर्मचारी विरोध कर रहे थे। विरोध के दौरान कर्मचारी सुरक्षाबलों और कंपनी के अधिकारियों से भी भिड़ गए। मीडियो ने बुधवार को ये जानकारी दी है। साउथ चाइना मॉनिर्ंग पोस्ट के अनुसार, मध्य चीन के झेंग्झौ में फॉक्सकॉन की आईफोन फैक्ट्री में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ है। कंपनी पहले से ही कोरोना काल में लगे लॉकडान के दौरान से ही कर्मचारियों के पलायन का सामना कर रही है। लेटेस्ट समस्या हॉलिडे शॉपिंग सीजन से पहले एप्पल की सप्लाई चेन को और बाधा कर सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है, हफ्तों से लगे सख्त लॉकडाउन में काम कर रहे कर्मचारियों को जब मालूम हुआ कि कंपनी के द्वारा बोनस भुगतान में देरी होगी तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। फॉक्सकॉन की ओर से बयान दिया गया है कि कारखाने में सार्वजनिक विरोध और हिंसा हुई थी।

कंपनी का कहना है कि वह इसी तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए कर्मचारियों और सरकार के साथ बातचीत जारी रखेंगे। बता दें कि विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रहे हैं। जिनमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सड़क पर मार्च करते और हिंसा करते हुए देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बोनस पाने के लिए कर्मचारियों को अब 15 मार्च तक रुकना होगा।

Related Articles

Back to top button