ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में ट्रायल के रूप में परिवहन विभाग की ओर 37 बसों में से शुरू की गई है सुविधा

प्रयागराज: अब सरकारी इलेक्ट्रिक बसों में सिर्फ यात्री ही नहीं बल्कि बराती भी बैठ सकेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से शुरूआत की गई है। चमचमाती AC बसों की बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से शुल्क भी निर्धारित की गई हैं। अभी 37 बसों को इसके लिए लागू किया गया है। सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड के निदेशक एमके त्रिवेदी बताते हैं कि परिवहन विभाग की ओर से इसके लिए बुकिंग शुल्क और अन्य गाइडलाइन जारी कर दिए गए हैं। प्रयागराज में ट्रायल के तौर पर इसकी शुरूआत की जा रही है। सफल रहा तो अन्य जनपदों में भी इसे लागू किया जाएगा।180 किमी. पर 12784 का शुल्कबरात के लिए इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग का प्रमुख कारण है आर्थिक स्त्रोत बढ़ाना। बुकिंग रेट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बसों की बुकिंग दो शिफ्ट में की जाएंगी, जो 12 और 24 घंटे के लिए होंगी। इसमें 12 घंटे के लिए 180 किलोमीटर की दूरी के हिसाब से 12,784 रुपए जमा करने होंगे। इसके लिए एडवांस भी जमा करना होगा। निर्धारित शुल्क का 25% प्रतिभूति धनराशि 3196 रुपए यानी कुल 15980 रुपए जमा देना होगा।इस व्यवस्था से ऐसे लोगों को राहत मिलेगी जिनकी बरात दूर जाती है। साथ ही इससे सरकार का भी मुनाफा होगा, इन इलेक्ट्रिक बसों के जरिए विभाग की कमाई बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button