ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट, 3 की मौत, कई घायल

बिहार : वैशाली जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर अचानक एक पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट हो गया। जिससे टैंकर चालक, खलासी और वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। ब्लास्ट के कारण मची भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

घटना के बाद हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि टैंकर खाली था। टैंकर के पिछले हिस्से में वेल्डिंग किया जा रहा था। इसलिए दौरान अचानक टैंकर ब्लास्ट कर गया। गाड़ी हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर गाड़ी रोक टैंकर को वेल्डिंग करवाने लगा। इसी बीच अचानक टैंकर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि टैंकर का पिछला आधा हिस्सा काफी दूर जाकर गिरा।

Related Articles

Back to top button