ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

पांच को उप चुनाव के लिए मतदान के पहले आजम के करीबी दो और नेताओं ने छोड़ी सपा 

रामपुर। रामपुर शहर विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव मैदान में वैसे तो 11 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य लड़ाई भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना और सपा उम्मीदवार आसिम राजा के बीच मानी जा रही है। मतदान में अब काफी कम दिन बचे हैं। ऐसे में सपा से नाराज नेता दूसरे दलों की ओर रुख कर रहे हैं। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू समेत कई नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
इसके बाद भी आजम खां के करीबी नेताओं का सपा छोड़ने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। सोमवार की देर रात आजम खां के करीबी दो और नेताओं ने सपा को बाय-बाय कह दिया। रात में दोनों देना रामपुर नवाब और कांग्रेस नेता काजिम अली उर्फ नवेद मियां से नूर महल में मिले। नवेद मियां कांग्रेस के नेता हैं। बीते विधानसभा चुनाव में नवेद मियां रामपुर शहर सीट पर कांग्रेस के टिकट से ही चुनाव लड़े थे। उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी खड़ा करने से इनकार कर दिया। जिस पर नवेद मियां ने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
सोमवार रात नवेद मियां से मिलने नूर महल सपा नेता मोईन हसन खां पठान और आसिम ऐजाज पहुंचे। मोईन पठान सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने दोनों का स्वागत करते हुए रामपुर के विकास और भाईचारे के लिए भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को जिताने की अपील की।
नवेद मियां ने कहा कि सपा छोड़ने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। इस उपचुनाव में आजम के साथ उनका साया भी नहीं बचेगा। आजम की तानाशाही, जुल्म, ज्यादती और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके लोग सपा प्रत्याशी को हराने में जुट गए हैं। हालत यह है कि अभी जो लोग आजम के घर और दफ्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं वो भी हमारे संपर्क में हैं। इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन बाबर अली खां, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, आरिफ खां एडवोकेट, राजा खां, इमरान अजीज, सबाहात खां, समी खां, फैज़ खां, जाहिद खां, ताहिर ट्रांसपोर्टर, अज़हर खां, जगमोहन मोना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button