ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में फिर बनने जा रहे हैं पिता

मनोज तिवारी के घर पर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। 51 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार एक बार फिर से पिता बनने जा रहे हैं और इस खुशी को खुद उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।उनके इस वीडियो को देखने के बाद अक्षरा सिंह सहित भोजपुरी सिनेमा के सितारे और उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं।

एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पत्नी की गोदभराई का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर के चेहरे की खुशी से ये साफ जाहिर है कि वह अपने घर में नन्हें मेहमान के आने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो में उनकी पत्नी बिलकुल नई नवेली दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं और बेबी बंप के साथ उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है। इस वीडियो में मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि तिवारी की बेटी भी नजर आ रही हैं। इस दिल छू लेने वाली वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के साथ ही एक प्यार भरे कैप्शन में लिखा, ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते, बस महसूस कर सकते हैं।

मनोज तिवारी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को देखने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये खुशियां हमेशा बरकरार रहें’। अतुल किशन ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई हो’। इसके अलावा दीप नारायण झा ने कमेंट करते हुए कपल को बधाई दी। इसके अलावा फैंस भी सुपरस्टार मनोज तिवारी को उनकी जिंदगी में आने वाली इन खुशियों के लिए बधाई देने से बिलकुल भी पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने कपल को बधाई देते हुए लिखा, ‘सिर्फ ढेर सारा प्यार, इस खूबसूरत कपल को बहुत-बहुत बधाई’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मनोज तिवारी सर आपका परिवार बहुत ही खूबसूरत है, आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं’।

मनोज तिवारी ने की दो शादियां

साल 2003 में फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसेवाला’ भोजपुरी फिल्म से अपनी शुरुआत करने वाले मनोज तिवारी ने दो शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने साल 1999 में रानी तिवारी से की थी और दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम रीती तिवारी है, लेकिन शादी के 13 साल बाद ये कपल अलग हो गया। इसके बाद मनोज तिवारी ने कुछ समय बाद ही सुरभि तिवारी से दूसरी शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है और अब जल्द ही वह अपने घर में एक और नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button