ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत, मरने से पहले पूर्व थाना प्रभारी सहित दो लोगों पर लगाए आरोप

टीकमगढ़: जिले के नगर परिषद पलेरा में एक महिला ने सोमवार दोपहर सल्फास जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। उपचार के दौरान महिला ने खूबचंद लोधी और पलेरा के पूर्व थाना प्रभारी मुकेश शाक्य सहित अन्य लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।जानकारी के अनुसार खूबचंद लोधी निवासी गुआवा के मृतका उषा लोधी से पिछले कई सालों से अवैध संबंध थे। खूबचंद ने ही उषा को पलेरा में मकान दिलाया। कुछ माह पहले उषा ने खूबचंद पर दुराचार करने के आरोप भी लगाए थे। हालांकि बाद में दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया था, जिसमें खूबचंद ने पलेरा वाला मकान ऊषा के नाम कर दिया था। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर अचानक उषा ने जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी पर लगाए मारपीट के आरोपजिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृतका उषा ने पलेरा थाने के पूर्व थाना प्रभारी मुकेश शाक्य पर मारपीट के आरोप लगाए। इसके अलावा खूबचंद लोधी पर भी कई महिलाओं से संबंध होने की बात कही। इस दौरान उषा ने कई अन्य लोगों पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।जानकारी देने से बच रही पुलिसमहिला की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे। पलेरा थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए थे। अभी उसकी मौत की खबर सुनी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। टीकमगढ़ कोतवाली टीआई मनीष अहिरवार ने कहा कि अस्पताल चौकी पुलिस ने बयान दर्ज किए होंगे। मामला मेरी जानकारी में नहीं है।

Related Articles

Back to top button