ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

11 श्रेणियों में पशुओं ने किया रैंपवॉक, पशुपालन को बढ़ावा देने का मकसद

रोहतक; गांव गद्दी खेड़ी में अखिल भारतीय मुर्रा पशुपालन समिति द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय मुर्रा पशुधन प्रतियोगिता में भाग लेते पशुहरियाणा में रोहतक के गांव गद्दी खेड़ी में अखिल भारतीय मुर्रा पशुपालन समिति द्वारा प्रथम राष्ट्रीय मुर्रा पशुधन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पहुंचे। मेले को लेकर पशुपालकों में भी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही पशुपालक अपने पशुओं को लेकर यहां पहुंचने लगे थे।गांव गद्दी खेड़ी में अखिल भारतीय मुर्रा पशुपालन समिति द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय मुर्रा पशुधन प्रतियोगिता में भाग लेते पशुपशुओं की अलग-अलग कुल 11 श्रेणियां इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता को लेकर दर्शकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक भी पशुओं को देखने के लिए पहुंच रहे है। साथ ही मेले में पहुंचे विभिन्न पशुओं के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। साथ ही पशु पालन की टिप्स ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में पशुपालन के प्रति लोगों जागरूकता फैलाना है।गांव गद्दी खेड़ी में अखिल भारतीय मुर्रा पशुपालन समिति द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय मुर्रा पशुधन प्रतियोगिता में भाग लेते पशुप्रथम राष्ट्रीय मुर्रा पशुधन प्रतियोगिता आयोजितअखिल भारतीय मुर्रा पशुपालन समिति के कोषाध्यक्ष अजय कुंडू ने बताया कि पहली बार प्रथम राष्ट्रीय मुर्रा पशुधन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुल 11 तरह की श्रेणी रखी गई है। जिनमें कटड़ी-कटड़े, भैंस, झोटे व गाय अपनी-अपनी श्रेणी में भाग लेंगे। इसको लेकर समिति ने तैयारियां की गई है।पशु सजाने पर भी जोरपशुपालक अपने पशुओं को आकर्षक बनाने के लिए सजाने पर भी जोर दे रहे हैं। मेले में पहुंचने के बाद पशुओं को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। ताकि उनके पशुओं को जीत हासिल करे। आसपास के कई जिलों से पहुंचे पशुपालक अपने पशुओं को जीत के लिए तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

Related Articles

Back to top button