ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

2016 से अब तक सिर्फ 1 पेट्रोल पंप; अब CNG पंप के साथ खुलेंगे ढाबा और रेस्तरां

चंडीगढ़: 136 किलोमीटर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे की जल्द ही सूरत बदलेगी। 2016 से अब तक एक्सप्रेस वे पर मूलभूत सुविधाओं के नाम पर सिर्फ एक पेट्रोल पंप ही चल रहा है। अब यहां CNG पंप के साथ टॉयलेट, ढाबा और रेस्तरां खोले जाएंगे। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (KMP) दिसंबर में इसे अमलीजामा पहनाएगा।2016 में यातायात हुआ शुरूएक्सप्रेस वे के मानेसर-पलवल खंड को अप्रैल 2016 में यात्रियों के लिए शुरू किया गया था। इसके दो साल बाद 2018 में कुंडली-मानेसर खंड को यातायात के लिए खोला गया। जबकि निर्माण के समय पेट्रोल पंप, CNG पंप, टॉयलेट, ढाबा और रेस्तरां के लिए चार साइटें शुरू की गई थी, लेकिन अब तक यहां पर ये मूलभूत सुविधाएं नहीं शुरू हुई हैं।इस एक्सप्रेस वे का निर्माण यात्रियों को दिल्ली बाइपास करने और यात्रा का समय कम करने के लिए बनाया गया था।10% यात्री ही कर रहे यूज6434 करोड़ से बने इस एक्सप्रेस वे पर मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण मात्र 10 फीसदी लोग ही इसका उपयोग कर रहे हैं। इस एक्सप्रेस वे का निर्माण यात्रियों को दिल्ली बाइपास करने और यात्रा का समय कम करने के लिए बनाया गया था, लेकिन सुविधाएं नहीं होने के कारण यात्री इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। इसके लिए अधिकारी भी सुविधाओं की कमी की बात को स्वीकार कर रहे हैं।दो साइटों की होगी नीलामीदो साइटों के आवंटन को लेकर हरियाणा सरकार के द्वारा नीलामी प्रक्रिया की मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद दो साइटों की नीलामी की तैयारियां विभाग ने शुरू कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार 15 दिन के बाद साइटों पर संबंधित ठेकेदार के द्वारा काम शुरू कर दिया जाएगा। 2025 तक इन साइटों पर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button