ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व रानी लक्ष्मीबाई को याद किया

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री देशभर में आयरन लेडी नाम से विख्यात भारतरत्न इंदिरा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मुरैना शहर कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में शनिवार को मुरैना विधायक राकेश मावई के निज निवास कार्यालय गणेशपुरा पर धूमधाम से मनाई गई। एक गोष्ठी का आयोजन कर पदाधिकारियों ने दोनों शख्सियतों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस दौरान शहर अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस कमेटी मुरैना प्रदीप रजक ने कहा कि दोनों ही प्रतिभाओं ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। आज पूरा देश इन महान विभूतियों को नमन करता है। विधायक प्रतिनिधि रविंद्र सिंह मावई ने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई स्वतंत्रता आंदोलन की महानायिका थीं। जिस तरह उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए खुद को देश के लिए बलिदान कर दिया उससे हमें देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। स्वतंत्रता आन्दोलन में महारानी लक्ष्मीबाई का त्याग और बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नाम रोशन किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई ने देश के लिए जो शहादत दी है देश को मजबूत बनाया है। हम देशवासी उनके इस ऋण को कभी नहीं भुला सकते हैं। और इंदिरा जी के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी कांग्रेसियों को मजबूती के साथ सारे भेदभाव मिटाकर ऊपर उठकर कार्य करना है। शहर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम राज मुद्गल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस देश को सशक्त एवं समृद्ध बनाया है। यह आत्म निर्भर भारत आज इन्हीं की देन है। हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें दोनो महापुरुषों के नक्शे कदम पर चलना है। देश की एकता के लिए कार्य करना है। इस मौके पर बच्चन सिंह हर्षाना जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी मुरैना ,दिलीप यादव पूर्व पार्षद मंडल अध्यक्ष ,अशोक सिकरवार वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद गोले पार्षद , राजेन्द्र मावई ,कुलदीप यादव विधायक प्रतिनिधि ,नागेंद्र सिकरवार मंडल अध्यक्ष , रिंकू सोनी ,मनमोहन दीक्षित , मनीष स्वामी ,रामपाल प्रजापति ,दीपक सोलंकी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस ,सुरेंद्र सिंह बरेलिया महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग एवं विधायक मीडिया प्रभारी ,नरेंद्र सोलंकी जिला अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी मुरैना ,गिर्राज डबोरिया ,अनवर खान ,रईस खान ,शिवराज बाथम ,शैलेंद्र खरे महासचिव मध्य प्रदेश सोशल मीडिया विभाग आदि कांग्रेस के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे सभी ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button