ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वनरक्षक ने रेस्क्यू कर कहा- धामन सांप हमारा मित्र, चूहे खाकर करता है हमारी मदद

टीकमगढ़: शहर के सिविल लाइन रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार दोपहर एक सांप को देखा गया। जैसे ही कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सांप को देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी लगते ही वन रक्षक हर्ष तिवारी अपने सहयोगी रविंद्र खरे के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर लिया।वनरक्षक हर्ष तिवारी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से धामन सांप पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि धामन सांप विषहीन होता है। यह सांप हमारा मित्र है, क्योंकि यह चूहे खाकर हमारी बहुत बड़ी मदद करता है। हालांकि लोग इस सांप के बारे में नहीं जानते हैं, वह इसे देख कर डर जाते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही देखा कि यह धामन सांप है तो उसे हाथ से ही पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिसकर्मी दहशत में नजर आए। जब बताया गया कि सांप में जहर नहीं होता है, तब कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।सावधानी के साथ सांप का रेस्क्यू कर डिब्बे में बंद कर लिया।धामन सांप के बारे में फैला है अंधविश्वासहर्ष तिवारी ने बताया कि धामन सांप के बारे में यह अंधविश्वास फैला है कि वह पूंछ काटता है। यह बात सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के बाद पुलिस कर्मचारियों को धामन सांप को पूंछ से पकड़कर भी दिखाया गया। कंट्रोल रूम से सांप का रेस्क्यू करने के बाद मधुबन के जंगल में उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button