ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खंडवा में 150 लोगों को ठगने वाले जिस जुनैद ने पुल से कूदकर की थी खुदकुशी वो जिंदा मिला

खंडवा ।   रुपये दुगने करने के नाम पर लोगों से पांच करोड़ रुपये ठगने वाला जुनैद जिंदा है। मोरटक्का के एक्वाडक पुल से नदी में कूदने का वीडिया वायरल कर गुमराह करने वाले जुनैद के जिंदा होने के सबूत मिले हैं। वह मेट्रो सिटी का सफर करने के साथ ही अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रह रहा है। हालही में रायपुर के एक होटल में उसने पार्टी की। उसकी इस पार्टी का फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने एसपी से अपने रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाते हुए उसे पकड़ने की मांग की है। शहर के घासपुरा क्षेत्र के निवासी शेख जुनैद ने करीब दस माह पहले 27 जनवरी को मोरटक्का स्थित एक्वाडक पुल से एक वीडियो वायरल किया था। इस वीडियो में उसने कहा था कि कर्ज से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। रो-रोकर वह कह रहा था कि उसे समय देते तो वह सभी कर्ज चुका देता। सभी लोगों के रुपये दे देता। लेकिन मेरे घर पर आकर मुझे परेशान कर दिया। इस दौरान जुनैद का साला भी उसके साथ था। उसी ने पुलिस और परिवार के उसके आत्महत्या के बात बताई थी। लेकिन अब उसके मौत के नाटक पर से पर्दा उठ गया है। उसके जिंदा होने के सबूत लेकर पीड़ितों ने एसपी से गुहार लगाई है। मोरटक्का चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार सयदे का कहना है कि अभी तक की पड़ताल में यह जरूर पता चला है कि जुनैद जिंदा है। जुनैद के इंदौर, रायपुर और मुंबई तक होने की सूचना मिली थी। उसकी बार-बार लोकेशन बदलने से पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाई। विदित हो कि जुनैद लोगों से कहता था कि उसकी वन विभाग में अच्छी पकड़ है। जो भी ठेके निकलते हैं पहले उसे दिए जाते हैं। इस तरह से लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उसने ठेके लेने के नाम करीब 150 लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी की। लोगों से कहा कि वे जो भी रुपये देंगे उसे वह दोगुना कर देगा

Related Articles

Back to top button