ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश बरेली में नकली दरोगा ने महिला वकील को प्रपोज किया बाद में पता चला फर्जी है पुलिस को सूचना दे गिरफ्तार कराया

बरेली: आज दौर में सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार होना आम बात हो गई है, लेकिन कभी कभी सोशल साइटस पर पनपा प्यार गले की फांस भी बन जाता है। ताजा मामला बरेली का है। जहां एक फर्जी दरोगा जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक महिला वकील से हुई। युवक ने खुद को यूपी पुलिस का दारोगा बताया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। महिला वकील ने अपने प्रेमी को मिलने बरेली बुलाया। पुलिस की वर्दी पहनकर वह पूरे रौब के साथ उससे मिलने पहुंचा। क़ानून की जानकर वकील के सवालों से फर्जी दारोगा का सारा भेद खुल गया। जिसके बाद महिला ने दरोगा को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। जानिए क्या है मामला बता दें कि महिला वकील ने बताया कि कहा, 'मेरी बात हुई थी फेसबुक से। उसने कहा कि मैं ब्राह्मण हूं, मेरा नाम सत्यम त्रिपाठी है, मैं थाना हजरतगंज लखनऊ में पोस्टेड हूं, और मैं 2019 बैच का एक दरोगा हूं। उसने शादी के लिए बोला, कहा कि हम ब्राह्मण हैं और हमें शादी करना चाहते हैं। हमने कहा कि ऐसे कैसे कर सकते हैं। आप अपरिचित हैं। आप एक बार घर आकर देख जाओ और एक बार हम आपके घर आ जाते हैं। इसपर उन्होंने कहा कि घर कैसे आओगी, मेरे मम्मी-पापा कार एक्सीडेंट में मर गए। मेरे पापा सीओ थे। मेरे मामा जी ने मुझे पाला और जैसे-तैसे मैं यह बना हूं।' महिला वकील ने आगे बताया कि, 'फिर ये मिलने आए। हमको थोड़ा डाउट हुआ को हमने पूछा कि हम भी एक एडवोकेट हैं आपको अगर कोई विवेचना मिलती है तो आप विवेचना कैसे करते हैं, 164 क्या होती है। यह कुछ नहीं बता पा रहे थे कि कैसे बयान होते हैं, कैसे पर्चा काटा जाता है, कैसे पीड़िता का मेडिकल कराया जाता है। कुछ प्रोसेस की जानकारी नहीं थी, फिर हमको डाउट हुआ। हमारे जानने वाले दरोगा हैं। मैंने सारी डिटेल उनको भेजी। उन्होंने इसको पुलिस लाइन में मिलने बुलाया।' जब सत्यम त्रिपाठी मिलने के लिए आया, तो बातों ही बातों में महिला वकील ने कानून की कुछ धाराएं दरोगा से पूछ लीं। किसी भी सवाल का जवाब यह नकली दरोगा ठीक से नहीं दे पाया। इसके बाद महिला को शक हो गया कि यह असली दरोगा नहीं है, बल्कि कोई फर्जी मामला है। बस फिर क्या था महिला ने अपने एक दरोगा साथी को फोन करके इस पूरे मामले की सूचना दी। मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई और पूछताछ कर रही है। क्या कहती है पुलिस? इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया की यह व्यक्ति खुद को दरोगा बता कर महिला वकील से मिलने आया था। शक होने पर उन्होंने पुलिस को बुला लिया. महिला की तहरीर पर फर्जी दरोगा के खिलाफ 420, 467,468,471 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button