ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एक बदमाश को पैर में लगी गोली, पहले भी तिहाड़ जेल में रह चुका है बंद

गाजियाबाद: इस क्रिमिनल का नाम मोहम्मद वारिस है। पूर्व में तिहाड़ में बंद रह चुका है। इस पर दिल्ली और यूपी में कई मुकदमे दर्ज हैं।गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। कुल दो बदमाश पकड़े गए हैं। खुलासा हुआ है कि ये शातिर लुटेरे हैं जो दिल्ली-NCR में राह चलते लोगों से मोबाइल लूटकर सस्ते दाम पर बेच देते थे।साहिबाबाद इंस्पेक्टर सचिन मलिक ने बताया, पुलिस टीम करहैड़ा कट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ये दोनों शख्स बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को इनकी स्थिति संदिग्ध लगी तो रुकने का इशारा किया। दोनों युवकों ने बाइक नहीं रोकी और फायरिंग करते हुए सर्विस रोड की तरफ भागे। पुलिस ने भी पीछा करके जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी। उसकी पहचान मोहम्मद वारिस निवासी गोकुलपुरी दिल्ली के रूप में हुई। जबकि उसके साथी रोहित उर्फ रोहन निवासी मोरटा गाजियाबाद को भी पकड़ लिया गया।दोनों आरोपियों से तमंचे-कारतूस के अलावा बाइक व चार मोबाइल मिले हैं। इसमें दो मोबाइल लूटे गए थे। मोहम्मद वारिस पूर्व में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रह चुका है। दिल्ली पुलिस से उसका आपराधिक इतिहास मांगा गया है। जबकि गाजियाबाद में उस पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह रोहित उर्फ रोहन पर भी पांच मुकदमे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि ये दोनों ही शातिर लुटेरे हैं जो राह चलते लोगों से मोबाइल लूटते थे।

Related Articles

Back to top button