ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

महात्मा गांधी ने कहा था-कांग्रेस का विसर्जन कर देना चाहिए : योगी आदित्यनाथ

मोरबी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात चुनाव प्रचार का मोरबी जिले से आगाज किया, जहां पिछले महीने ब्रिज दुर्घटना में 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी| मोरबी के वांकानेर में आयोजित चुनाव सभा में योगी आदित्यनाथ ने ब्रिज दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की| साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि मोरबी दुर्घटना के पीड़ितों के साथ पूरा देश खड़ा है| चुनाव सभा में योगी ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस का विसर्जन करने को कहा था| उन्होंने कहा मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूं यानी गंगा और यमुना के आशीर्वाद बने रहेंगे| लेकिन आज भगवान श्रीकृष्ण, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धरती पर आप लोगों से रूबरू होने का मौका मिला है| उन्होंने कहा कि आज चहुंओर गुजरात मॉडल की चर्चा होती है| भाजपा गरीब कल्याण का मॉडल है और इज ऑफ लिविंग का मॉडल पूरा देश को दिया है जिसे आज पूरी दुनिया देख रही है| गुजरात मॉडल ने कोरोनाकाल में रणनीति दी है| गरीबों का राशन देने का काम किया है| नई योजनाएं लाने का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि गुजरात जैसा काम कहीं नहीं हुआ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया| भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया| वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के भव्यता प्रदान की| उन्होंने कहा कि गुजरात की प्रत्येक सीट पर कमल का फूल ही खिलना चाहिए| मोरबी में योगी आदित्यनाथ का जेसीबी के साथ भव्य स्वागत किया गया| मोरबी के बाद योगी आदित्यनाथ ने वडोदरा के झगडिया निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद के अलावा और क्या दिया| अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर को लेकर योगी ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र मंदिर बनेगा|

Related Articles

Back to top button