ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रेनों के यात्रियों को निशाना बनाकर करते थे हाथ साफ, चोरी की गई नकदी और आभूषण मिले

ग्वालियर: ग्वालियर की जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों की जेब और सामान पर हाथ साफ करने वाली दिल्ली की एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से यात्रियों के चुराए गए नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इस गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस का मानना है कि पूछताछ करने पर इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी कई जानकारियां मिल सकती हैं।धरपकड़ अभियान में पकड़ाग्वालियर जीआरपी पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से झांसी-दिल्ली के बीच चलने वाली सर्कुलेटिंग और रनिंग ट्रेनों में काफी समय से चोरी घटनाए पड़ी थी। वहीं यात्रियों की चढ़ते और उतरते समय जेबों पर हाथ भी साफ किया जा रहा था। इसी के चलते जीआरपी पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए धड़ पकड़ अभियान चलाया था। अभियान के दौरान जीआरपी के जवानों को सादा कपड़ों में जनरल बोगियों पर नजर रखने की हिदायत के साथ लगाया गया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देख रहे दिल्ली के 4 लोगों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ के बाद पता लगा कि यह लोग दिल्ली के रहने वाले हैं और अप एवं डाउन की ट्रेनों में वारदातों को अंजाम देते हैं।चलती ट्रेनों में करते थे चोरी की वारदातज्यादातर यह गैंग यात्रियों के कोच में चढ़ते और उतरते समय पर या सामान को गायब करते है। पुलिस ने तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 40 हजार रुपये नगद सोने बाली और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़ी गई गैंग के सदस्यों का यह भी कहना है कि उनके सदस्य अस्थाई तौर पर विभिन्न ट्रेनों में चलते हैं और उनकी संख्या काफी है।यह लोग यात्रियों को टारगेट कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हैं और मौका मिलते ही उनकी जेब पर हाथ साफ कर देते हैं। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।आरोपियों में एक व्यक्ति तेजवीर अधेड़ उम्र का है जबकि अन्य बदमाश युवा है। यह लोग दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को अपना निशाना बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button