ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

जालंधर में बाइक पर आए युवकों ने तोड़ी डिग्गी; CCTV में हुए कैद

जालंधर: सीसीटीवी में कैद हुए चोरपंजाब के जालंधर शहर में पीपीआर मॉल से शाम के वक्त बदमाशों ने एक स्कूटी की डिग्गी तोड़ कर करीब 1.50 लाख रुपए चुरा लिए। चोरी की यह वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। डिवीजन नंबर 7 पुलिस टीम मामले को लेकर जांच में लगी है।पुलिस थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शाम के वक्त एक व्यक्ति स्कूटी लेकर पीपीआर मॉल में एक ट्रैवल एजेंट के पास आया था। उसने स्कूटर की डिग्गी में एक लिफाफे में लपेट कर डेढ़ लाख रुपए रखे थे। रुपए उसने एजेंट को देने थे। पीपीआर माल में स्कूटी को खड़ा कर एजेंट को देखने गया और जब वापस लौटा को उसकी स्कूटी की डिग्गी का लॉक टूटा हुआ था। उसमें से पैसों वाला लिफाफा गायब था। पीपीआर मार्किट में दुकान में सीसीटीवी फुटेज देखी तो सामने आया कि 2 युवक स्कूटी से रुपए निकाल कर ले गए थे।दोनों के भेदी होने का शकथाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने स्कूटी के पास रुक कर उसकी डिग्गी का लॉक तोड़ा और बीच में से पैसों का पैकेट निकाल कर अपनी कमीज के अंदर डाल लिया। इसके तुरंत बाद वह मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि जिन्होंने स्कूटी की डिग्गी से पैसे चुराए हैं भेदी लग रहे हैं।जिस तरह से वह उसी स्कूटी के पास आए जिसकी डिग्गी में पैसे पड़े थे उससे प्रतीत होता है कि उन्हें पहले से डिग्गी में पैसे होने की जानकारी थी। वह एजेंट के पास आए व्यक्ति का पीछे से पीछा कर रहे थे और इसी ताक में थे कि वह स्कूटी खड़ी करके जाए ताकि डिग्गी में से पैसों को चुरा सकें।रूट का पता लगाने में जुटी पुलिसपुलिस थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है। अब उसे खंगाल कर चोरी करने वाले आरोपियों पता लगाया जाएगा। उन्होंने कि कुछ अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर उनके आने और जाने के रूट के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।बैंक से निकाले 1.30 लाख, डिग्गी से चोरी हुए 1.50 लाख?पीपीआर मॉल में हुई चोरी को लेकर हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन कैश को लेकर पुलिस भी Confusion में है। Confusion बैंक से निकाले गए कैश और डिग्गी से चोरी हुए कैश का आपस में मिलान न होने को लेकर है। शिकायतकर्ता की बैंक डिटेल के अनुसार बैंक से 1.30 लाख रुपया निकला है। जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूटर की डिग्गी में से 1.50 लाख रुपया चोरी हुआ है। पुलिस अभी कैश को लेकर भी सारे तथ्य वेरिफाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button