ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

श्रद्धालुओं को 20 दुकानों से मिलेगी पूजन सामग्री

उज्जैन: महाकाल लोक में नगर निगम द्वारा दी जाने वाली दुकानों का वितरण शीघ्र ही किया जाएगा जिससे श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी साथ ही व्यवसाय के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रारंभ होगेमहाकाल लोक में नंदी द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने से पहले हार फूल खरीदने के लिए बड़े गणेश मंदिर की और विपरीत चलकर जाना पड़ता है। श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर निगम महाकाल लोक में बनी दुकानों का जल्द ही आवंटन करेगा। यह बात महापौर मुकेश टटवाल ने महाकाल लोक के निरीक्षण के दौरान कही।महापौर ने अपर आयुक्त आदित्य नागर के साथ महाकाल लोक में नव निर्मित दुकानों का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि दुकानों के वितरण शीघ्र ही इसी माह किया जाए।20 दुकानों से मिलेगी पूजन सामग्रीमहाकाल लोक अंतर्गत नगर निगम द्वारा 20 दुकानों का संचालन किया जाएगा जिसके तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फूड जोन की दुकानें साथ ही भक्ति भंडार की दुकानों का संचालन किया जाएगा। दुकानों का जल्द आवंटन कर व्यवसाय के साथ-साथ रोजगार के अवसर दिए जाने और सभी कार्यवाही अति शीघ्र पूर्ण किए जाने हेतु आदेश किया गया ।

Related Articles

Back to top button