ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एक माह से गायब थे दोनों, एडीपीआरओ के जांच रिपोर्ट पर होगी विभागीय कार्रवाई

चंदौली: चंदौली के पंचायतीराज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे।चंदौली के पंचायतीराज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने चकिया ब्लॉक के सुखदेवपुर और मुजफ्फरपुर गांव में तैनात दो सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत के बाद दोनों सफाईकर्मियों की जांच कराई थी। जिसमें यह सच्चाई सामने आई कि तैनाती वाले गांव से दोनों एक माह से गायब थे। ऐसे में विभागीय जांच के लिए उन्होंने एडीपीआरओ को नामित किया है।डीपीआरओ ने बताया कि चकिया ब्लाक के ग्राम पंचायत विजयपुरवा के सुखदेवपुर गांव में सफाईकर्मी अयुब खां को तैनात किया गया था। लेकिन वह तैनाती वाले गांव से एक माह से गायब था। इसी मामले की एडीओ पंचायत के द्वारा जांच कराई गई। जांच के बाद सफाईकर्मी को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। परन्तु उन्होंने स्पष्टीकरण देना उचित नहीं समझा है। ऐसे में सफाईकर्मी अयुब खां को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एडीपीआरओ को मामले की जांच करके एक पखवारे के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।कई महीनों से गायब है सफाई कर्मीडीपीआरओ ने बताया कि चकिया ब्लाक क्षेत्र के मुजफ्फरपुर में तैनात सफाईकर्मी विजय भारती कई महीनों से गायब है। जबकि तैनाती के दौरान उसके द्वारा शासकीय कार्यों की अवहेलना जैसे कई मामले सामने आए थे। ऐसे में जांच के बाद सफाई कर्मी विजय भारती को निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने क‌े बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। दोनों प्रकरण की जांच एडीपीआरओ को दिया गया है। जो एक पखवारे के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Back to top button