ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

गृह मंत्री अनिल विज की सेना अधिकारियों से मीटिंग, बनीं सहमति

अंबाला: सैन्य अधिकारयों से मीटिंग करते गृहमंत्री अनिल विज।हरियाणा के अंबाला कैंट की डिफेंस कॉलोनी, बोह, टुंडला, कलरहेड़ी एवं कई अन्य कॉलोनियों को आपस में जोड़ने वाली डिफेंस कॉलोनी बांध रोड का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई।गृहमंत्री ने कहा कि रोड निर्माण होने से कॉलोनियों में बसे हजारों निवासियों के अलावा आसपास गांव के निवासियों को आने-जाने में फायदा होगा। बैठक में सहमति बनी की रोड का निर्माण अब कैंटोनमेंट बोर्ड के मार्फत कराया जाएगा और राज्य सरकार इसके लिए राशि प्रदान करेगी।बांध रोड रक्षा मंत्रालय के हैं अधीनगौरतलब है कि डिफेंस कॉलोनी बांध रोड रक्षा मंत्रालय के अधीन है और अभी यहां पर कच्ची रोड है जहां आने-जाने में वाहन चालकों को खासी परेशानी होती है। मगर मंत्री विज के प्रयासों से अब भविष्य में यहां पक्की रोड बनेगी। बैठक में सब एरिया (हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश) हेडक्वार्टर के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) मेजर जनरल संजय मैनी सहित कर्नल दीपेंद्र, कर्नल अर्जुन, लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज पांडे के अलावा डीसी प्रियंका सोनी, कैंट एसडीएम एवं अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।सैन्य अधिकारियों को विभिन्न निर्देश देते हुए गृहमंत्री अनिल विज।11 एकड़ से अधिक भूमि पर बनेगा टर्मिनलबैठक में सैन्य अधिकारियों ने बताया कि अंबाला एयरपोर्स स्टेशन के ठीक साथ बनने प्रस्तावित डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल के लिए 11 एकड़ से अधिक भूमि को स्थानीय स्तर पर सेना ने मंजूरी प्रदान कर केस मुख्यालय भेज दिया गया है। सिविल एविएशन के माध्यम से अब जल्द यहां पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल को बनाया जाएगा। गृहमंत्री ने बताया कि टर्मिनल निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपए की राशि सरकार की ओर से पहले ही मंजूर की जा चुका है।सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए साथ लगती सैन्य जमीन लेने पर चर्चाअंबाला कैंट सिविल अस्पताल विस्तार के लिए अस्पताल के ठीक साथ लगती सैन्य भूमि को राज्य सरकार को देने पर चर्चा की गई। गृहमंत्री विज ने सैन्य अधिकारियों को बताया कि अस्पताल की OPD इस समय ढाई हजार से भी अधिक है और बढ़ते मरीजों की वजह से अस्पताल विस्तार के लिए और जगह की जरूरत है। इसके लिए साथ लगती सैन्य भूमि उपयुक्त है। सैन्य अधिकारियों ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए चर्चा की।सेना ने बोह व बब्याल रोड को चौड़ा करने पर सहमति दीसिविल अस्पताल से बोह एवं बब्याल रोड को चौड़ी करने के लिए सैन्य अधिकारियों के साथ गृह मंत्री अनिल विज ने चर्चा की। विज ने बताया कि दोनों रोड प्रमुख रोड है और रोक अभी संकरी होने की वजह से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सैन्य अधिकारियों ने भविष्य में दोनों रोड को चौड़ा करने पर सहमति जताई।इसी तरह सूर मंडी में सैन्य भूमि पर भी रोड निर्माण को लेकर सहमति बनी। बीड़ी फ्लोर मील के पीछे स्थित यह भूमि सेना के अधीन है जहां रोड का निर्माण किया जाना है। बैठक में इसके अलावा स्ट्रीट लाईट, पानी निकासी, ट्रैफिक एवं अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button