ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पिकनिक मनाने गए थे 10 दोस्त, मरोदा डेम में नहाते वक्त छात्र की डूबने से मौत

छत्तीसगढ़ : भिलाई में मरौदा डैम में डूबने से 16 साल के छात्र की मौत हो गई। 10 लड़कों का ग्रुप टाउनशिप से पिकनिक मनाने गया था। नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया। गुरुवार शाम की इस घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच छात्र की खोजबीन शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा ।

उतई पुलिस ने बताया कि आज सुबह फिर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर छात्र का शव बाहर निकाल लिया है। सभी लड़के टाउनशिप से एक साथ पिकनिक मनाने मरौदा डेम पहुंचे थे तभी शाम लगभग साढे़ 4 बजे दूसरे साथियों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त गितांश हिरवानी गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई ।

उतई पुलिस के मुताबिक सेक्टर-10 निवासी बीएसपी कर्मी दीपक हिरवानी का बेटा गितांश (16 वर्ष) अपने दोस्त के साथ गुरुवार को मरौदा डैम गया था। 10 लड़के पिकनिक में साथ गए। इस दौरान गितांश मरोदा डैम में नहाने लगा। उसके कपड़े डेम के पास ही रखे मिले। बाकी के लड़के खाना खा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब की ये घटना बताई गई है। साथियों के ने शाम 4:30 बजे पुलिस को सूचना दी।  थाना प्रभारी उतई मनोज प्रजापति ने बताया कि सेक्टर 10 निवासी गीतांश बीएसपी स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था।

Related Articles

Back to top button