ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

12 योजनाएं भी हुईं LIVE; अप्लाई के लिए 45 दिन, हाइब्रिड ईवी खरीदारों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़: लाइव हुई सेवाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल के लाइव होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर प्रोत्साहन के लिए आवेदन कर सकते हैं।हरियाणा में इलेक्ट्रिक-व्हीकल (EV) पॉलिसी नोटिफाई हो गई है। इसके साथ ही 12 योजनाओं को भी लाइव किया गया है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर 45 दिनों के भीतर अप्लाई करना होगा। हाइब्रिड ईवी खरीदारों के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों और उनके निर्माण को इससे सीधा लाभ मिल सकेगा।उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने बताया कि इलेक्ट्रिक-व्हीकल पॉलिसी बनने से इलेक्ट्रिक-व्हीकल के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिलेगा। पोर्टल परलाइव हुई सेवाओं में खरीद प्रोत्साहन, चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन योजना को भी शामिल किया गया है।मिलेगी ये सेवाएं हुईं LIVEहरियाणा इलेक्ट्रिक-व्हीकल पॉलिसी के तहत 12 योजनाओं को वेबसाइट (www.investharyana.in) पर लाइव कर दिया गया है। इन सेवाओं में खरीद प्रोत्साहन,चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन योजना, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति योजना, पूंजीगत सब्सिडी योजना, रोजगार सृजन अनुदान योजना, विद्युत शुल्क छूट, स्टांप शुल्क प्रतिपूर्ति,पेटेंट शुल्क प्रतिपूर्ति, R एंड D प्रोत्साहन, मानव क्षमता निर्माण उत्कृष्टता केंद्र योजना, बीज एवं परिवर्तन निधि योजना, जल उपचार प्रोत्साहन योजना शामिल हैं।45 दिनों के भीतर करें अप्लाईलाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर विवरण की जांच कर सकते हैं। साथ ही पोर्टल के लाइव होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर प्रोत्साहन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लाा नियमों और शर्तों के विवरण का उल्लेख करने वाला नीति दस्तावेज़ और योजना दस्तावेज वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button