मध्यप्रदेशमुरैना
जौरा के रूनीपुर में बाघ की आहट, विधायक रजौधा ने टीम के साथ सर्चिंग की
जौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूनीपुर में बाघ की सूचना मिलते ही जौरा विधायक माननीय श्री सूबेदार सिंह सिकरवार रजौधा जी तत्काल मौके पर ग्रामीणों के पास पहुंचे*आज दिनांक 17 नवंबर 2022 को जौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूनीपुर में एक बाघ आ गया इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जौरा थाने को सूचना दी सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस एवं फारेस्ट की टीम मौके पर पहुंची इसके बाद सूचना मिलते ही जौरा विधायक माननीय श्री सूबेदार सिंह सिकरवार रजौधा जी मौके पर पहुंचे और सभी ग्रामीणों को समझाइश देते हुए बताया कि आप लोग निश्चिंत रहें हम स्वयं अपनी जान की बाजी लगाकर आपकी रक्षा करेंगे प्रशासनिक व फॉरेस्ट टीम रेस्क्यू कर जल्द ही बाघ को पकड़वाने के लिए प्रयास करेंगे माननीय विधायक सूबेदार सिंह रजौधा ने कलेक्टर को फोन कर शिवपुरी से स्पेशल टीम बुला कर बाघ को पकड़वाने का रेस्क्यू किया जा रहा है डीएफओ स्वरूप जी भी मौके पर पहुंचे






