ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के धार में टवेरा पलटी, 8 घायल

धार में टवेरा पलटी, 8 घायल धार के पास गुणावद गांव मे टवेरा अनियंत्रित होकर पलट गई। टवेरा में 15 लोग सवार थे जिनमें से 8 लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना के बाद सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे सहित कोतवाली व नौगांव पुलिस टीम अस्पताल पहुंची व घायलों के परिजनों से हादसे को लेकर जानकारी ली। वाहन चालक मनोहर ने बताया कि अचानक सामने बाइक चालक आ गया था, जिसे बचाने के कारण टवेरा पलट गया। हादसे में टवेरा क्षतिग्रस्त भी हो गया है। सादलपुर पुलिस टीम जांच में जुट गई है। बता दें कि टवेरा वाहन क्रमांक जीजे-10 डीए-0524 में सवार लोग लेबड स्थित फैक्ट्री में काम करने के बाद अपने गांव तिरला लौट रहे थे। तभी रास्ते में गुणावद के आगे अचानक असंतुलित होकर टवेरा पलट गया। टवेरा में जरुरत से ज्यादा सवारियों को चालक ने बैठा रखा था। हादसे के दौरान टवेरा के कांच सहित ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। जिसके कारण ही घायलों को चोट आई है। अस्पताल चौकी के अनुसार हादसे में राधाबाई पति प्रहलाद, झुमका पिता बालिया, कविता, रुपला पिता भावसिंह, सुनिता पति दरियाव सिंह, गुडडी पति भावसिंह, लक्ष्मी पिता राजु, मनोहर पिता ऊंकार घायल हुए है। साथ ही अन्य लोगों को चोट आई हैं, घायलों के अनुसार वाहन चालक की गलती के कारण ही हादसा हुआ है। सादलपुर टीआई विश्वदीप सिंह परिहार के अनुसार सूचना पर हादसे में घायल सभी लोगों को धार रैफर किया गया हैं, चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button