देश
मुंबई गिरीश सारस्वत को मिला ‘सारस्वत अभिमान’ सम्मान
(रजत शर्मा) मुंबई। ऑल इंडिया सारस्वत कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुंबई के दादर में आयोजित स्वर्ण जयंती सारस्वत सांस्कृतिक महोत्सव में संस्था के अध्यक्ष डॉ अजीत गुंजीकर एवं सचिव राजेंद्र पै के द्वारा सुप्रसिद्ध लेखक व सारस्वत समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष गिरीश सारस्वत को उनके जन कल्याणकारी लेखन, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा समाज सेवा हेतु *सारस्वत अभिमान* सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान समाज के अन्य लब्ध प्रतिष्ठ व्यक्तियों को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु व विशिष्ट अतिथि सारस्वत बैंक के चेयरमैन गौतम ठाकुर एवं सुप्रसिद्ध अभिनेत्री अमृता राव रहीं। महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर अजीत गुंजीकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु देश के कोने कोने से पधारे हुए हजारों अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से मोहित भेंडे, सुनील उल्लाल और सुभाष सराफ ने किया। इस अवसर पर दक्ष कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कई सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया।






