ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मुजफ्फरनगर में आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर ताला लगा देख प्रशासन पर हुए नाराज

मुजफ्फरनगर: आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बाहर ही खड़े रालोद प्रत्याशी और अन्य।मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर नामांकन करने के बाद आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर ताला लगा मिलने से रालोद प्रत्याशी मदन भैया भड़क उठे। आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण न कर पाने से नाराज मदन भैया ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि वह संविधान निर्माता बाबा सहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहते थे। लेकिन प्रतिमा स्थल पर ताला लगाकर संविधान निर्माता का अपमान किया गया।मदन भैया बोले, दिल में बसते हैं बाबा साहेब आंबेडकरबुधवार को मदन भैया नामांकन पत्र जमा करने के बाद कचहरी गेट पर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे।अपने समर्थकों के साथ आंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे रालोद प्रत्याशी को वहां पर ताला लगा मिलने से निराश होना पड़ा। प्रतिमा स्थल गेट पर ताला लगा देख मदन भैया भड़क गए। उन्होंने कहा कि नामांकन का समय है। इस मौके पर राजनीतिक दल के लोग संविधान निर्माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे रहे हैं। लेकिन दुर्भावनावश यहां पर ताला लगवा दिया गया है। यह डा. आंबेडकर और उनके चाहने वालों का अपमान है। कहा कि संविधान निर्माता सभी के हैं, वह उनके दिल में बसते हैं। लेकिन कुछ तत्व नहीं चाहते कि वे आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करें। उन्होंने कहा कि आंबेडकर उनके दिल में बसते हैं, और इन ओछी हरकतों से वह उनके दिल से नहीं निकल सकते। इस मौके पर रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, जिला ध्यक्ष संदीप मलिक आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button