ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेशमुरैना

मुरैना महिला से झाड़ फूंक के बहाने रेप

मुरैना गैंग रेप पीड़िता बोली- झाड़-फूंक के बहाने किया बेहोश पहले मेरे पेट में दर्द था। मुझसे लाडो भगतानी नामक महिला ने कहा कि वह पेट दर्द ठीक कर देगी। मैं उससे मिलने कैलारस चौराहे पर गई तो उसने मुझे अपने घर पर बुला लिया। वहां तीन लोग मौजूद थे। उन्होंने मुझे बेहोश करके मेरे साथ बलात्कार किया। इसके बाद खेत में डालकर भाग गए। मैं रात 10 बजे कैलारस थाने पहुंची, लेकिन किसी ने मेरी सुनवाई नहीं की, बल्कि वहां मौजूद महिला एसआई ने मुझे जेल में डालने की धमकी तक दे डाली। यह कहानी है जयपुर निवासी उस रेप पीड़िता की, जिसके साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया और उसे खेत में डाल गए। महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर रोते हुए पूरी बात मीडिया को बताई। उसने बताया कि एक तो उसके साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया और जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने मदद करना तो दूर उसे जेल में डालने की धमकी तक दे डाली। जानें पूरा मामला, महिला की जुबानी... महिला ने बताया कि वह इलाही मस्जिद के पास जयपुर की रहने वाली है। उसके पेट में दर्द होता था। कप्तानी भट्‌टो नामक एक महिला को वह जानती थी, जो कि झाड़-फूंक करके इलाज करती थी। मैंने भी उससे कहा कि वह मेरा इलाज कर दे, तो उसने कहा कि ठीक है, मेरे पास आ जाना। उसके पास जब उसके बताए ठिकाने कैलारस चौराहे पर पहुंची, तो वह वहां मुझे मिली। फिर बोली कि यहां कहां पेट देखेंगे, तुम मेरे साथ मेरे घर चलो, वहीं तुम्हारा इलाज करेंगे। मैं उसकी बातों में आकर उसके बेटे जाकिर खाने के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। वह लड़का बस्तौली रोड पर ले गया, वहां पर इस्लाम नामक एक व्यक्ति पहले से मौजूद था। वहां उसे बेहोश करके उसके साथ इस्लाम व दो अन्य लोगों ने बलात्कार किया और उसे कैलारस चौराहे के पास मौजूद एक खेत में डाल कर भाग गए। इसके बाद जब वह रात 10 बजे कैलारस थाने पहुंची तो उसने वहां मौजूद महिला एसआई से रिपोर्ट लिखाने को कहा लेकिन उन्होंने उसकी रिपोर्ट तो लिखी नहीं बल्कि उलटा जेल में डालने की धमकी दे डाली। उसके बाद वह अगले दिन सुबह फिर कैलारस थाने पहुंची लेकिन उसकी किसी ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद वह अब एसपी ऑफिस आई है। कहते हैं पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच की जाएगी। महिला के साथ अन्याय कतई नहीं होने दिया जाएगा। उसकी एफआईआर लिखी जाएगी। रायसिंह नरवरिया, एडिशनल एसपी, मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button