ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

Ravindra Jadeja ने MS Dhoni संग शेयर की फोटो, लिखा अब दोबारा शुरुआत करेंगे..

IPL की सभी टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को सौंप दी। अब 23 दिसंबर को मिनी ऑक्सन होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह धोनी के सामने झुकर उनका अभिवादन कर रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है सब कुछ ठीक है। दोबारा से शुरू करेंगे।

दरअसल, रविंद्र जडेजा को IPL 2022 शुरू होने से कुछ दिन पहले CSK की कप्तानी सौंपी गई थी। 8 मैचों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी को दोबारा से कप्तानी सौंप दी थी। इसके बाद उन्होंने IPLको बीच में ही छोड़कर लौट गए थे। उनके टीम मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें आई थीं। बाद में उन्होंने इंजरी का हवाला दिया था। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया से CSK से संबंधित सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद मीडिया में यह रिपोर्ट आई कि रविंद्र जडेजा CSK की मैनेजमेंट से नाराज हैं और वह अगले सीजन में CSK छोड़ सकते हैं।

IPL के बीच में CSK के साथ छोड़ने के बाद भी रविंद्र जडेजा ने खुलकर धोनी या टीम मैनेजमेंट को लेकर कुछ नहीं बोला था। रविंद्र जडेजा ने सीजन की समाप्ति होने के बाद भी अपनी चुप्पी साधे रखी थी। हालांकि, आखिरी वक्त उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच चीजों में बदलाव आया। इसमें सबसे ज्यादा अहम रोल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निभाया। दरअसल, धोनी रविंद्र जडेजा को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हैं। धोनी का इस साल आखिरी IPL हो सकता है। उन्होंने ही रविंद्र जडेजा को रिटेन करने के लिए टीम मैनेजमेंट को मनाया।

8 मैचों में CSK की कप्तानी
रविंद्र जडेजा पिछले सीजन में CSK को बीच में छोड़ने से पहले उन्होंने 8 मैचों में टीम की कप्तानी की। जिसमें टीम को 6 में हार मिली थी और केवल दो मैचों में ही टीम को जीत मिली थी।

Related Articles

Back to top button