ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिका के मिल्टन चुनाव ने सारी दुनिया को चौंकाया

न्यूयॉर्क। अमेरिका में अभी हुए मिड टर्म चुनाव के नतीजे सारी दुनिया को चौकानेवाले साबित हुए हैं। राज्य और केंद्रीय चुनाव में 150 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 83 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। अमेरिका में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है।
सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े सभी 83 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। इस चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि अमेरिका में बसे मुस्लिम वहां की राजनीति से अलग नहीं है।अमेरिका के अधिकांश मुसलमान डेमोक्रेटिक पार्टी के मतदाता हैं।
रिपब्लिकन पार्टी अमेरिका में दक्षिणपंथी कट्टर विचारधारा से जुड़ी हुई पार्टी मानी जाती है। अमेरिका के मुस्लिम वोटर उनके पक्ष में मतदान नहीं करते हैं। भारतीय मूल की 23 वर्षीय मुस्लिम महिला नबीला सैयद ने जनरल असेंबली की सीट जीती है। अमेरिका में चुनाव जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला है। इसने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कृस बोस को हराया है। यह सीट रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ मानी जाती थी। पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका में नस्ली भेदभाव बढ़ा है। इसके बाद भी इतने बड़े पैमाने पर मुस्लिमों की जीत आश्चर्यचकित करने वाली है। उल्लेखनीय है, अमेरिका में 34.5 लाख मुस्लिम आबादी है।

Related Articles

Back to top button