ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

मैं जेल में रहूं या बाहर, 2024 के चुनाव में महाराष्ट्र में बनेगा एमवीए का मुख्यमंत्री : संजय राउत  

मुंबई। जेल से बाहर आने के बाद से शिवसेना नेता संजय राउत महाराष्ट्र सरकार और भाजपा पर लगातार हमलावर हैं। संजय राउत ने दावा किया है कि 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) का मुख्यमंत्री बनेगा। अपने बयान में संजय राउत ने कहा कि मैं रहूं या न रहूं, लेकिन राज्य में सन 2024 में महा विकास आघाडी का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि शिवसेना का खून सस्ता नहीं है। संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र में फिलहाल राजनीतिक माहौल अस्थिर है।
संजय राउत ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारे खिलाफ झूठे आरोप और झूठी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। 2024 तक महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी का मुख्यमंत्री होगा। मैं जेल में रहूं या जेल से बाहर रहूं या फिर मुझे कोई कहीं भेज दें, लेकिन मैं अपनी बात पर कायम रखूंगा। इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल पूरी तरीके से दूषित हो गया है, यहां हर कोई एक दूसरे को खत्म करने निकला है। संजय राउत ने कहा था कि नफरत की भावना के साथ नेता अब एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वे नहीं चाहते कि उनके राजनीतिक विरोधी जीवित भी रहें।

Related Articles

Back to top button