ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

वीजा न आने पर जम्मू से आए युवक ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जालंधर: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार हो रहे लोगों के कारण जालंधर शहर बदनाम होता जा रहा है। इसकी वजह से अब लोगों का गुस्सा भी फूटना शुरू हो गया है। इसी का नतीजा एक ट्रैवल एजेंट की उसके दफ्तर में ही पिटाई के रूप में सामने आया है। जम्मू के रहने वाले एक युवक ने बस अड्डे के पास एक ट्रैवल को अपने साथियों के साथ उसके दफ्तर में घुसकर बुरी तरह से पीट डाला।ट्रैवल एजेंट को उसके दफ्तर में पीटते युवकजम्मू के रहने वाले रवि कुमार नामक एक युवक ने जालंधर में बस अड्डे के पास वीजा बुक नामक एक ट्रैवल एजेंसी में आकर कनाडा के लिए विजिटर वीजा का फाइल लगाई थी। अभी तक रवि की फाइल प्रोसेसिंग में हैं। लेकिन वीजा आने में देरी के कारण उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने वीजा बुक इमीग्रेशन के दफ्तर में अपने साथियों के साथ आकर खूब हंगामा किया।ट्रैवल एजेंट से भिड़ते युवकइमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले बलराज ने बताया कि जम्मू के रवि कुमार ने उनकी कंपनी के माध्यम से कनाडा का वीजा अप्लाई किया था। अभी तक रवि की फाइल का रिजल्ट आना बाकी है। उन्होंने रवि को समझाने की कोशिश की कि अभी कुछ दिन वह और इंतजार करे कई बार प्रोसेसिंग में समय लग जाता है। लेकिन वह अपने साथ लाए गए गुंडों के साथ मारपीट पर उतर आया।ट्रैवल एजेंट बलराज ने इस संबंध में पुलिस चौकी बस अड्डा में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई है। उन्होंने शिकायत में कहा कि जम्मू के रहने वाले रवि ने दफ्तर में तैनात महिला स्टाफ के साथ भी धक्का-मुक्की और बदतमीजी की है। जबकि दूसरी तरफ रवि का आरोप है कि ट्रैवल एजेंट कई दिनों से उसके वीजा को लेकर टालमटोल कर रहा है। वह कई चक्कर दफ्तर के काट चुका है और उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button