ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पुलिस कमिश्नर ने पूछताछ करने के बाद कहा कांस्टेबल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

कानपुर: अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एसपी आउटर के साथ 11 पुलिस कर्मियों के नाम सुसाइड नोट लिखने वाले कांस्टेबल जयवीर को लंबी छुट्‌टी पर भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने उससे बुलाकर पूछताछ की तो उसने अफसरों का भी लिहाज नहीं किया। इसके साथ ही उल्टे-सीधे सवाल किए। इससे अफसर समझ गए कि उसकी मनोदशा ठीक नहीं और छुट्‌टी पर भेज दिया। कांस्टेबल की मनोदशा ठीक नहीं, शस्त्र देने पर रोकसाढ़ थाने से लाइन हाजिर चल रहा कांस्टेबल जयवीर ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट डालने के बाद सोमवार सुबह लापता हो गया था। उसे एसीपी स्वरूप नगर ने सर्विलांस की मदद से पोस्टमार्टम हाउस के सामने से पकड़ा। जयवीर से एसीपी ने पूछताछ की उसके बाद उसे हैलट के मनोरोग विभाग में इलाज के लिए भेजा गया। वहां पर उसे सोमवार को भर्ती कर लिया गया। इधर, मामला तूल पकड़ने के साथ ही पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड और ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने मंगलवार को जयवीर को बुलाकर उससे पूछताछ की। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि वह किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे रहा था। वह उल्टी बातें भी कर रहा था और किसी अफसर का लिहाज भी नहीं किया। उसके परिजनों ने बताया कि वह दिमागी तौर पर स्वस्थ नहीं है।इसके साथ ही उसकी ज्वाइनिंग के बाद मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते अब शस्त्र देने पर रोक लगा दी गई है। जब तक वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य नहीं हो जाता है कि पुलिस महकमें से उसे शस्त्र नहीं दिया जाएगा।24 दिन की छुट्टी पर भेजापुलिस कमिश्नर ने बताया कि उसकी दिमागी हालत को देखते हुए उसे परिवार वालों से बात करने के बाद उसे 24 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है। छुट्टी से लौट कर आने के बाद उसका एक बार फिर मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button