ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा, 4 की मौके पर मौत, 8 घायल

रतलाम: रतलाम के फोरलेन पर जमुनिया फंटे के पास आज बड़ा हादसा हुआ है । बेकाबू कार ने फोरलेन पर काम करें एक दर्जन मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 8 मजदूर जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग झूल रहे हैं ।प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ये मजदूर फोरलेन कि साईडिंग पर काम कर रहे थे। फोरलेन पर 100 मीटर दूर संकेतक भी लगा रखे थे। बावजूद इसके बेकाबू कार ने फोरलेन की साईडिंग पर काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों को उड़ा दिया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि 4 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी मजदूर एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मृतक यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले है।घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों और टोल कर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं जिन्होंने घायलों को एंबुलेंस और लोडिंग वाहन की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया है। घटना की सूचना पर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। खबर है कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button