ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
भिंडमध्यप्रदेश

जन शिक्षण संस्थान भिण्ड मे जनजातिय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुण्डा जयन्ती) कार्यक्रम सम्पन्न

भिंड आज 15/11/2022 को जन शिक्षण संस्थान भिण्ड मे कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान भिण्ड में जनजातिय गौरव दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत भगवान विरसा मुण्डा की जयन्ती के उपल्क्ष में जन शिक्षण संस्थान भिण्ड में प्रशिक्षुओ के ‘‘स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के जनजाति नायकों को योगदान’’ विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्री राकेश शर्मा जी रहे (वरिष्ट अध्यापक शा0 मा0 वि0 कोषण)रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रजव्वलित किया गया। उसके बाद जन शिक्षण संस्थान भिण्ड के प्रभारी निदेशक श्री संतोष दुबे द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा सभी प्रशिक्षुओ को बताई गई। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा भगवान विरसा मुण्डा के बारे में बताया गया कि बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर सन् 1875 में एक छोटे तथा गरीब किसान परिवार में हुआ था। छोटा नागपुर पठार में निवास करने वाले मुंडा एक जनजातीय समुदाय का हिस्सा हैं। जल,जंगल,जमीन तथा अपने कुटुम्ब व मुंडारी पहचान की रक्षा करने हेतु युवा बिरसा मुंडा ने सन् 1895 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ ‘उलगुलान‘ का आगाज कर दिया और ब्रिटिश सरकार के सैनिकों को नाको चने चबाने को विवश किया। फलस्वरूप बिरसा मुंडा को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर तत्कालीन बिहार के हजारीबाग (अब झारखंड में) जेल में बंद कर दिया, जहां उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट के कारण सन् 1900 ई को केवल 25 वर्ष की आयु में बिरसा मुंडा अपने माटी की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। बिरसा मुंडा के इस बलिदान के कारण उन्हें भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के जनजातीय विद्रोहों तथा क्रांति के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है और इसलिए उन्हें ‘भगवान‘बिरसा मुंडा कहा जाने लगा। कि कैसे उन्होने जाति को बचाने के लिए अंग्रजो से संघर्ष किया। उसके बाद में प्रशिक्षणार्थियो के बीच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के बारे में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया उपयुक्त प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रशिक्षणार्थियो को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरूस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश कुमार शर्मा द्वारा उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया गया व कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर समारोह जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश शर्मा व मनोज कुमार सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह तोमर, अंजली शर्मा, लेखपाल हेमन्त शर्मा, लिपिक अजय सिहं कुशवाह, कम्पयूटर आॅपरेटर जितेन्द्र शर्मा, जय प्रकाश, रामवीर, प्रशिक्षक/प्रशिक्षिका श्रीमती मिथलेश सोनी, अनीता श्रीवास्तव, मधू, रामजानकी, धमेन्द्र शर्मा, अवधेश शर्मा, अजीत, व लगभग 68 छात्र/छात्राओ ने सहभागिता कीे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button