ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जयराम रमेश ने की Shraddha Murder की निंदा, बोले- ‘न्याय की हकदार है भारत की बेटी’

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने श्रद्धा वॉकर की हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा कि श्रद्धा को न्याय मिलना चाहिए।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने श्रद्धा की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आफताब पूनावाला ने जिस हैवानियत से अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉलकर की हत्या की है, उससे पूरा देश सदमे और गुस्से में है। कोई भी शब्द इस आघात का वर्णन नहीं कर सकता। यह एक जघन्य अपराध है। अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। श्रद्धा और भारत की बेटियां न्याय की हकदार हैं।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने छह महीने पुराने हत्या मामले का खुलासा किया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन में रह रहा था। इस दौरान आरोपी ने श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी औक उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटकर दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता की शिकायत के बाद हुई आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान मुंबई निवासी आफताब अमीन पूनावाला (28) के रूप में हुई है, जिसे मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को पकड़ा गया और उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वॉकर एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान आरोपी से मिली थी।

Related Articles

Back to top button