ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कमलनाथ बोले- बीजेपी विधायक हमारे संपर्क में

मध्यप्रदेश में मिशन 2023 के पहले एक बार फिर से 'संपर्क' वाली सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी के वो विधायक हमारे संपर्क में है, जिन्हें लगता है कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। इधर, शिवराज सरकार में सीनियर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दावा किया कि अभी भी कई लोग कांग्रेस छोड़ने के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं। भूपेंद्र बोले-स्वेच्छा से BJP में आने वालों पर विचार करेंगे मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले कुछ कांग्रेसी विधायकों को बीजेपी में शामिल कराने और ऑपरेशन लोटस की चर्चा जोरों पर है। इस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा- ऑपरेशन लोटस न तो कभी भाजपा की तरफ से चलाया गया और न इसकी जरूरत है। लोग खुद कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। मप्र में भी ऐसी परिस्थितियां हैं। पहले कई लोगों ने कांग्रेस छोड़ी है। अभी भी कई लोग कांग्रेस छोड़ने के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस भयभीत है। यही कारण है कि कांग्रेस अपने विधायकों को बंधक बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा की तरफ से कभी ऐसा ऑपरेशन नहीं चलाया गया और न ही भविष्य में चलाया जाएगा। हां, अगर कोई स्वेच्छा से भाजपा में आना चाहता है, तो इस पर विचार करेंगे। अच्छी छवि के कांग्रेस विधायकों मिल सकता है टिकट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले विधायकों को टिकट देने के सवाल पर कहा- ऐसे लोग हमेशा संपर्क में रहते हैं, अभी भी हैं। अगर साफ सुथरी छवि के लोग हैं, जनता में लोकप्रिय होंगे, तो पार्टी विचार करेगी। वरना भाजपा में योग्य लोगों की कमी नहीं है। योग्य होंगे तो ही विचार किया जाएगा। कमलनाथ बोले- भाजपा के कई विधायक संपर्क में सोमवार को छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर दावा किया है कि कुछ भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा - भाजपा के बहुत सारे विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। वो तो रहेंगे ही। जो सोचते हैं उन्हें टिकट नहीं मिलेगी, लेकिन हम अपने संगठन को ही प्राथमिकता देंगे। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी का बंटाढार होने वाला है मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा- हमने विधायकों को राहुल गांधी की 3500 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने के लिए कहा है। सभी विधायक स्वेच्छा और उत्साह से शामिल हो रहे हैं। बीजेपी का बंटाढार होने वाला है। हां, बीजेपी के विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी में कौन जाएगा? सबको पता है कि तैरना जानते नहीं, नदी में कूदेंगे तो मरना है। जिसको मरना है, वो चला जाए। नेता प्रतिपक्ष बोले- जितने गद्दार थे, वो चले गए डॉ. गोविंद सिंह ने कहा- कांग्रेस में जितने गद्दार थे, वे जा चुके हैं। हमारा तो साफ कहना था, आज भी वही कहना है- सौ गद्दार नहीं चाहिए, एक वफादार की जरूरत है। अब वफादार सब रह गए हैं। सारे विधायक कांग्रेस के साथ हैं। अगले चुनाव में भाजपा का सूपडा साफ करेंगे। राहुल की यात्रा के पहले बीजेपी का प्लान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 20 नवंबर को बुरहानपुर से प्रवेश करेगी। दक्षिण भारत में राहुल के साथ नजर आई भीड़ और सोशल मीडिया पर मिल रहे रिस्पॉन्स के बाद बीजेपी नई रणनीति पर काम रही है। चर्चा है कि बीजेपी नेताओं की कोशिश है कि राहुल के एमपी में एंट्री से पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों को बीजेपी में शामिल कराया जाए। बीजेपी के नेता खुलकर इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के प्रति आकर्षण बता रहे हैं। तीन महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के करीब 19 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर द्रौपदी मुर्मू काे वोट दिया था। इनमें ज्यादातर कांग्रेस के आदिवासी विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन कर मुर्मू का समर्थन किया था। इसके बावजूद कांग्रेस ने विधायकों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया। चर्चा है कि अब क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को बीजेपी अपने पाले में लाने के प्रयास में पर्दे के पीछे जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button