ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

डंडे से पीटकर ग्रामीण की हत्या, दो सगे भाई व भतीजे ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जशपुर/कोतबा: पुलिस की गिरफ्त में तीनाें आरोपी।जमीन विवाद पर एक ग्रामीण की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और बीच-बचाव करने पहुंचे उसकी बेटी को भी बुरी तरह से पीटा गया है। घटना में नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना कोतबा चौकीक्षेत्र के ग्राम जामझोर की है।जामझोर निवासी रामनंदन पैंकरा पिता धोबन साय उम्र 60 वर्ष रविवार को टोंगरी पारा स्थित अपनी बाड़ी में हल चला रहा था। उसकी 17 वर्षीय बेटी खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान आरोपी के दो छोटे भाई घनश्याम साय पैंकरा 58 वर्ष और शंकर पैंकरा 52 वर्ष के साथ भतीजा दिगंबर साय पैंकरा 30 वर्ष वहां पहुंचे।भाईयों और भतीजे ने रामनंदन पैंकरा को हल चलाकर खेती करने से मना किया और कहा कि वह जमीन उनके हिस्से की है। रामनंदन ने बताया कि जिस जमीन पर वह हल चला है, वह उसके हिस्से की है जमीन है। ऐसा कहकर उसने जमीन के कागजात दिखाने की बात कही। यह सुनकर तीनों आरोपी भड़क उठे और डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने मिलकर डंडे से रामनंदन पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे उसके सिर, कंधे व शरीर के अन्य अंगों में चोटें आईं। पिता की पिटाई देख बीच-बचाव के लिए रामनंदन की बेटी भी दौड़कर पहुंची।पर तीनों आरोपियों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। अपने भाई व भतीजे की पिटाई से लहुलुहान हो रामनंदन खेत पर ही जमीन पर गिर पड़ा और उसकी माैत हो गई। वहीं उसकी बेटी को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की रिपाेर्ट पर पुलिस ने तीनोें आरोपी घनश्याम पैंकरा, शंकर पैंकरा और दिंगबर पैंकर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आराेपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Related Articles

Back to top button