ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घर से बिन बताए निकला था युवक, दो दिन पहले हुई गुमशुदगी दर्ज; हत्या की आशंका

आगर मालवा:मंगलवार सुबह नगर के भ्याना रोड पर पूरा फॉर्म के नजदीक गड्ढे में नगर के युवक का शव मिला है। शव के पास बाइक भी खड़ी मिली है। युवक घर से बिना बताए चला गया था। युवक की गुमशुदगी भी परिजनों ने कोतवाली थाना आगर में दर्ज कराई थी। पुलिस को प्रथम दृष्ट्या हत्या की आशंका दिखाई दे रही है।मृतक का नाम जितेंद्र पिता विक्रम सिंह ठाकुर (42) निवासी भाटपूरा आगर बताया जा रहा है। वह रविवार शाम से घर से गायब था और परिजनों ने सोमवार को कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह लोगो ने लाश देखी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button