ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

स्टूडेंट्स ने पहले दिखाया अपना कौशल, फिर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समां बांधा

फरीदाबाद। लिंग्याज विद्यापीठ में एम्पोरियो मेला-2022 का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को अपना कौशल प्रदर्शित करने का मौका मिला।लिंग्याज विद्यापीठ में एम्पोरियो मेला-2022 आयोजित किया गया। इसमें स्टूडेंट्स को अपना कौशल प्रदर्शित करने का मौका मिला। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसमें फैशन शो, ग्रुप डांस, डुएट सिंगिंग में स्टूडेंट्स ने खूब जलवा बिखेरा। इस दौरान शॉपिंग के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे। जिसका सभी ने खूब लुत्फ उठाया। लिंग्याज ग्रुप के चेयरमैन डॉ. पिचेश्वर गड्डे, वाइस चांसलर डॉ. आरए गुप्ता, रजिस्ट्रार प्रेम सालवान व डीन अकादमिक डॉ. देवेन्द्र पाल सिंह की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यकऱ्म का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डॉ. गड्डे ने कहाकि इस तरह के मेलों से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने कहाकि हमारा उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। लगातार बदलते सामाजिक परिदृश्य और तेज गति वाले उद्योगों के लिए अत्यधिक कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होती है। स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट ने इस मेले का आयोजन किया। मैनेजमेंट की हेड डॉ. स्मृति महाजन ने कहाकि हमारी पूरी टीम ने इस इवेंट को सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की। इस मेले का उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना और देश के नवोदित प्रबंधकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहाकि लिंग्याज के अलावा कई स्कूल्स और कॉलेजों को भी मेले में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा इस तरह के मेलों से छात्रों को नई चीजों को सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहाकि मैनेजमेंट के छात्रों को नेटवर्क बनाना सीखना बहुत जरूरी। यह मेला उनके लिए एक जरिया रहा है।

Related Articles

Back to top button