ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कलेक्टर से मांगा घर, वन विभाग के सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के बाद सैकड़ों लोग बेघर हुए

दमोह: दमोह के कुम्हारी थाना क्षेत्र में आने वाले घुघरी गांव में सरकारी जमीन पर पिछले 5 सालों से घर बनाकर रहने वाले दलित परिवारों को वन विभाग ने बेघर कर दिया है। ये सभी लोग अपने सिर पर डेरा रखकर बच्चों के साथ सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से अपने घर वापस दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं। मेहनत मजदूरी करके अपना पेट भरते हैं। करीब 5 सालों से वह सरकारी जमीन पर मकान बनाकर रह रहे थे। उन्हें बगैर कोई नोटिस दिए हटा दिया। करीब 2 दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने पहुंचकर उनके आशियाने को उजाड़ दिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वन कर्मियों ने उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और उन्हें जिंदा जलाने की धमकी भी दी है।उनकी मांग है कि कलेक्टर तत्काल दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करें और ऐसे ठंड के मौसम में उन्हें आवास उपलब्ध कराएं, ताकि वह अपने परिवार के साथ छत के नीचे जीवन यापन कर सकें। दलित परिवार के लोगों की पीड़ा सुनने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवान दास चौधरी भी इन दलितों की अगुवाई करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

Related Articles

Back to top button