ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शाम चार बजे नगर भ्रमण के लिए निकलेगी महाकाल की तीसरी सवारी

उज्जैन: भगवान श्री महाकालेश्वर कार्तिक व अगहन मास में भी भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसमें कार्तिक मास की तीसरी सवारी आज निकलेगी। संध्या चार बजे पूजन-अर्चन के बाद सवारी नगर भ्रमण करते हुए शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां से पूजन के बाद पारंपरिक मार्ग से वापस मंदिर आएगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण मास के बाद कार्तिक-अगहन मास में भी भगवान महाकालेश्वर नगर भ्रमण पर निकलते हैं। राजा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। इसी क्रम में कार्तिक-अगहन मास में भी प्रति सोमवार को मंदिर के आंगन से भगवान महाकाल की चार सवारी निकलती है। इस बार कार्तिक मास में तीसरी सवारी 14 नवंबर को निकलेगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामडंप में भगवान महाकाल के मुघौटे का पूजन किया जाएगा। इसके बाद सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। बाबा महाकाल की सवारी मंदिर से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होकर रामघाट पहुंचेगी। यहां पर भगवान का पूजन अभिषेक के बाद रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होकर शाम को करीब साढ़े छह बजे संध्या आरती के पहले वापस मंदिर लौटेगी।

21 नवंबर को निकलेगी शाही सवारी

भगवान महाकाल की चौथी सवारी 21 नवंबर को मंदिर से निकलेगी। यह सवारी शाही सवारी रहेगी। बाबा महाकाल शाही अंदाज में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस सवारी का मार्ग भी बड़ा रहेगा। सवारी मंदिर से शाम चार बजे प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाडी होकर रामघाट पहुंचेगी। यहां पर भगवान का पूजन अभिषेक के बाद रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, ढाबा रोड, मिर्जा नईम बेग मार्ग, तेलीवाड़ा, कंठाल चौराहा, सतीगेट, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होकर रात्रि में शयन आरती के पूर्व मंदिर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button