ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भिंड बदमाशों ने की हत्या लाश को घसीट कर सड़क पर फेंका

भिंड जिले के गोरमी थाना इलाके में हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पहले घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया, फिर लाश को घर से घसीट कर बाहर डाल दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल गोरमी थाना इलाके के परोसा गांव में बीती रात एक बजे टिंकू केंवट नाम के युवक को घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी फिर उसकी लाश को घसीटते हुए बाहर ले गए, लेकिन तब तक उसकी पत्नी जाग गई उसको देखते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद टिंकू केंवट की पत्नी ने गोरमी थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरमी अस्पताल भिजवा कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी शक के दायरे में रखकर उससे भी पूछताछ शुरू की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह भी सवाल उठ रहा है कि घर में हत्या की वारदात हो गई पत्नी को खबर नहीं लगी। हत्यारे मृतक को घसीटते हुए बाहर ले जा रहे तब पत्नी की नींद खुली और बाहर निकली। पुलिस को इस बात पर संदेह हो रहा है। संभवतः पत्नी हत्यारों को पहचानती भी होगी। हत्या की वजह भी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button