ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

नशे में युवतियों की दुकानदार से झड़प, अब नोटिस भेजेगी पुलिस

रायपुर: रायपुर के हाईवे में लड़कियों के हंगामे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें युक्तियां कुछ लोगों के साथ बहस करती दिखाई दे रही हैं लड़कियों के साथ कुछ लड़के भी मौजूद हैं जो हाथापाई पर आमादा हैं।यह वीडियो वीआईपी चौराहे के पास का बताया जा रहा है। एक पान दुकान के बाहर काले रंग की एक्सयूवी गाड़ी से लड़कियां उतरी और कुछ लोगों से बहस करने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़कियां नशे में थी और गाली गलौज कर रही थी।बताया जा रहा है की लड़कियों के साथ कुछ युवक भी थे। घटना शनिवार देर रात की है जिसका वीडियो अब सामने आया है। लड़कियां वी आई पी रोड के आस-पास किसी पब से पार्टी करके लौट रही थी तभी यह विवाद खड़ा हो गया। दुकानदार ने गाड़ी पार्किंग को लेकर टोका और इसी बात पर लड़कियां बहस करने लग गई। कुछ देर तक हंगामा चला । लोगों की भीड़ जुट गई और उसके बाद लड़कियां कार में सवार होकर फरार हो गई। हंगामा बढ़ने की वजह से स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दे दी थी।नोटिस भेजेगी पुलिसहंगामे की खबर मिलने के बाद तेलीबांधा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक लड़कियां जा चुकी थी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर लड़कियों की गाड़ी का पता चला है, जिसके आधार पर अब लड़कियों को नोटिस भेजकर पुलिस तलब कर सकती है। इससे पहले भी व्यक्ति रोड के कई होटलों के बाहर देर रात पार्टी के बाद लड़के-लड़कियां बाहर आकर एक दूसरे से मारपीट और गाली-गलौज करते हुए कैमरे में कैद हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button