ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

परिजनों ने हाईवे पर जमकर काटा हंगामा, टहलने के दौरान हुआ था हादसा

बदायूं: बदायूं में राह चलते युवक को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से बौखलाए परिजनों ने हाईवे पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान वाहनों का आवागमन बाधित रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव कब्जे में ले लिया है। वहीं परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में रानेट चौराहे के पास हुआ। इसी गांव में रहने वाला जोगेंद्र (38) पुत्र रामफूल रविवार रात खाना खाकर घर से टहलने निकला था। हाईवे पर टहलने के दौरान अचानक बेकाबू ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।सिर पर चढ़ गया था ट्रक का पहियाप्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जोगेंद्र के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ा था और सिर के अंदर का मांस समेत सारी नसें आदि बाहर सड़क पर फैल गयी। परिजन पहुंचे तो शव देख बिलख उठे।तहरीर के आधार पर लिखेंगे मुकदमाबिसौली कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। उसके परिजन ड्राइवर के खिलाफ जो तहरीर देंगे। उसके आधार पर मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button