ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

9 युवतियां महिला कॉन्स्टेबल और 10 युवा पुरुष आरक्षक के लिए चयन, 3 बने यूपी पुलिस में एसआई

टीकमगढ़: बुंदेलखंड एकेडमी ने किया सम्मानितमध्य प्रदेश पुलिस में जिले के दो दर्जन से ज्यादा युवाओं का कॉन्स्टेबल और एसआई के पद पर चयन हुआ है। जिसमें 9 युवतियों का महिला कॉन्स्टेबल और 10 युवाओं का पुरुष कॉन्स्टेबल के लिए चयन किया गया है।इसके अलावा 3 युवाओं का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई के पद के लिए हुआ है। चयनित युवाओं के लिए सोमवार को पुलिस परेड ग्राउंड में बुंदेलखंड फिजिकल एकेडमी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया।एकेडमी के संचालक भैया राजा बुंदेला ने बताया कि लिखित परीक्षा में पास होने के बाद चयनित युवाओं को पुलिस परेड ग्राउंड में पिछले 6 माह से नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही थी। ट्रेनिंग के दौरान युवाओं ने दिन-रात मेहनत की। वहीं लगन और मेहनत के चलते 22 युवाओं का चयन कॉन्स्टेबल और एसआई के पद पर हो गया है।उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग के रविकांत प्रजापति और प्रभु यादव ने लगातार गाइड किया। आज चयनित युवाओं के सम्मान के लिए कार्यक्रम रखा गया। जिसमें एसआई सहित पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल के पद के लिए चयनित युवाओं को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।महिला कॉन्स्टेबल के लिए चयनितराजकुमारी प्रजापतिसविता अहिरवारआराधनाआरती यादवरूबी यादवक्रांति रायराजकुमारी अहिरवाररक्षा बिदुआगायत्री रायपुरुष आरक्षक के लिए चयनितशिवम भारतीअंकित यादवसुमित अहिरवारदिव्यांशु नामदेवरविशंकर शुक्लाअमन भट्टराम गोपाल तिवारीसुरेंद्र अहिरवारअजय यादवमुकेश अहिरवारयूपी एसआई के लिए चयनितअनुजा गोस्वामीसौरभ चतुर्वेदीसौरभ तिवारी

Related Articles

Back to top button