ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शिवपुरी खनन माफियाओं ने तहसीलदार को बनाया निशाना,मारपीट के साथ गाड़ी पर किया पथराव।

शिवपुरी।बदरवास थानांतर्गत रेंझा घाट पर अवैध उत्खननकर्ताओं ने बदरवास तहसीलदार के साथ मारपीट करते हुए उन पर पथराव कर दिया। तहसीलदार अवैध उत्खनन की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट, गाली-गलौंच व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव काे सूचना प्राप्त हुई थी कि रेंझा घाट पर कुछ लोग रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। इस सूचना पर जब वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें कुछ लोग रेत का खनन करते हुए मिले। तहसीलदार की गाड़ी को देख अवैध उत्खननकर्ता ट्रेक्टर लेकर भागे। तहसीलदार ने भी अपनी गाड़ी से उनका पीछा किया तथा ट्रेक्टर को रूकवा कर रायल्टी मांगी। इसी बात पर ट्रेक्टर में सवार भरत यादव, भूरा यादव, गोलू यादव, खैरा यादव, मन्नार सिंह यादव निवासीगण रेंझा घाट लोकेन्द्र सिंह भदौरिया निवासी म्याना ने तहसीलदार की मारपीट कर दी। स्टाफ द्वारा बीच बचाव करने पर तहसीलदार के ड्रायवर सुनील प्रजापति की मारपीट कर दी अौर सरकारी वाहन पर पथराव कर दिया तथा ट्रेक्टर लेकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button